हाल ही में, चीन में HMPV (Human Metapneumovirus) के मामलों में अचानक वृद्धि ने चिकित्सा समुदाय और जनता के बीच चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया के मुताबिक चीन के अस्पताल इस कदर भरे हुए हैं कि वहां पर पैर रखने की भी जगह नहीं है। दवा है कि यह वायरस से कोरोनावायरस की तरह खतरनाक हो सकता है। चीन की सरकार ने अभी तक ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं की है।
HMPV वायरस क्या है?
HMPV एक ऐसा वायरस है जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। यह बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक RNA वायरस है, जो न्युमोवायरिडे परिवार से सम्बन्ध रखता है। 2001 में इसको पहली बार रिसर्चर्स के द्वारा खोजा गया था।
कैसे फैलता है HMPV?
यह वायरस मुख्य रूप से श्वसन संक्रमण का कारण बनता है और खांसने या छींकने से फैलता है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से भी यह तेजी से फैल सकता है। इसका संक्रमण काल 3 से 5 दिनों का होता है, और यह सर्दियों और वसंत में सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, छींकने या खांसने से फैलता है। सतहों को छूने के बाद आंखों, नाक या मुंह को छूने से भी संक्रमण हो सकता है।
चीन में HMPV के हालात
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोस के मुताबिक चीन के अस्पताल इस कदर भरे हुए हैं कि वहां पर पैर रखने की भी जगह नहीं है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में अधिक मात्रा में वृद्धि देखी जा रही है। दवा है कि यह वायरस से कोरोनावायरस की तरह खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, और बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने की सलाह दी है।
किस आयु वर्ग को सबसे अधिक प्रभावित कर रहा है?
यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं में के लिए अधिक घातक है। बच्चों और बुजुर्गों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है , जिस कारण ये संक्रमण इनको ज्यादा और जल्दी हानि पहुंचा सकता हैं।
प्रभाव
गंभीर मामलों में निमोनिया या ब्रोंकाइटिस जैसे जटिलताएं हो सकती हैं, जो लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकती हैं।
HMPV का उपचार और रोकथाम
उपचार
वर्तमान में HMPV (Human Metapneumovirus) के लिए कोई विशेष एंटीवायरल उपचार उपलब्ध नहीं है। उपचार मुख्य रूप से लक्षणों को कम करने पर केंद्रित होता है, जो कुछ इस प्रकार है –
पर्याप्त मात्रा में आराम करना
बुखार और दर्द की स्थिती में मेडिसिंस जैसे ,पेरासिटामोल या इबुप्रोफेन लेना ( डॉक्टर का परामर्श अवश्य ले )
गंभीर मामलों में अस्पताल में ऑक्सीजन थेरेपी या वेंटिलेटरी सपोर्ट की आवश्यकता हो सकती है।
रोकथाम
HMPV संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं:
नियमित रूप से हाथ धोना और सैनिटाइज़र का उपयोग बराबर करते रहना
खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना
बीमार व्यक्तियों से दूर रहना
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना
मास्क पहनना
साफ-सफाई का उचित ध्यान रखना
HMPV और कोविड-19: तुलना
समानताएं
दोनों ही वायरस श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं और संक्रमित व्यक्तियों से आसानी से फैल सकते हैं।
अंतर
HMPV का संक्रमण ज्यादातर कमजोर समूहों तक सीमित रहता है, जबकि कोविड-19 ने व्यापक स्तर पर जनसंख्या को प्रभावित किया।
निष्कर्ष और भविष्य की संभावनाए
HMPV वायरस के बढ़ते मामलों ने चीन और दुनिया भर में चिंता पैदा कर दी है। समय पर उपचार, सावधानियां और जागरूकता इस वायरस से लड़ने के सबसे प्रभावी उपाय हैं। HMPV एक गंभीर श्वसन वायरस है, जो विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है। हर व्यक्ति को स्वच्छता बनाए रखने को आवश्यकता है , और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर निदान और रोकथाम इस वायरस के प्रभाव को कम कर सकते हैं। इस वायरस के लक्षण Covid 19 से मिलते है जिस कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि लक्षण गंभीर हों, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेना आवश्यक है
FAQs
HMPV वायरस क्या है? यह एक श्वसन वायरस है जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है।
चीन में HMPV के मामले क्यों बढ़ रहे हैं? वायरस के तेजी से प्रसार और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़ने से।
क्या HMPV का कोई इलाज उपलब्ध है? इसके लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है, लेकिन लक्षणों के इलाज के लिए सामान्य दवाएं उपलब्ध हैं।
HMPV से बचाव के लिए क्या सावधानियां अपनानी चाहिए? स्वच्छता बनाए रखें, मास्क पहनें, और संक्रमित व्यक्तियों से दूर रहें।क्या HMPV कोविड-19 जैसा ही है? नहीं, दोनों वायरस अलग हैं, लेकिन इनके लक्षण और संक्रमण के तरीके में समानताएं हो सकती हैं।